Showing posts with label स्ट्रेप्टोकोकस. Show all posts
Showing posts with label स्ट्रेप्टोकोकस. Show all posts

Sunday, 30 April 2017

रूमेटिक फीवर आपके हार्ट के वॉल्व को नुकसान पहुंचा सकता

अगर किसी को बिना सर्दी के गले में खराश और 101 डिग्री बुखार है, तो तत्काल डॉक्टर से संपर्क करें। यह रूमेटिक फीवर हो सकता है। यदि समय पर इसे नहीं रोका तो यह आपके हार्ट के वॉल्व को नुकसान पहुंचा सकता है। आप जीवन भर इस बीमारी से घिरे रह सकते हैं और लापरवाही मौत का कारण भी बन सकती है। 

रूमेटिक फीवर गले के संक्रमण से जुड़ी एक समस्या है जो 5-15 वर्ष के बच्चों को सबसे अधिक प्रभावित करती है। युवाओं में भी यह हो सकती है पर वयस्कों में यह बहुत कम होती है। यह एक गंभीर समस्या है जिसका उपचार संभव है लेकिन, अगर समय रहते उपचार नहीं किया जाये तो इससे स्ट्रोक की आशंका बढ़ जाती है। हृदय को स्थायी रूप से नुकसान पहुंचता है जिससे मृत्यु हो सकती है।


क्या है : रूमेटिक फीवर स्ट्रेप्टोकोकस बैक्टीरिया के द्वारा होता है। इस बैक्टीरिया के द्वारा जब गले का संक्रमण या स्कारलेट फीवर होता है, तब रूमेटिक फीवर होने की आशंका अत्यधिक होती है। वैसे स्कारलेट फीवर कम ही होता है। जब इस बैक्टीरिया के कारण त्वचा या दूसरे भागों का संक्रमण होता है, तब रूमेटिक फीवर बहुत ही कम ट्रिगर होता है। माना जाता है कि इसके संक्रमण से इम्यून तंत्र गड़बड़ा जाता है और वह अपने ही उतकों पर आक्रमण करने लगता है, विशेषकर हृदय, जोड़ों और केंद्रीय तंत्रिका तंत्र पर। रूमेटिक फीवर हृदय, जोड़ों, त्वचा और मस्तिष्क को प्रभावित करता है।


(बालाजी हॉस्पिटल टिकरापारा  में इलाज के लिये संपर्क करें - 77475156 ,769401615 ,89995519 )

घुटने के दर्द के लिए सावधानी जरुरी है

घुटनों के अंदरूनी या मध्य भाग में दर्द छोटी मोटी चोंटों या आर्थराईटीज के कारण हो सकता है| लेकिन घुटनों के पीछे का दर्द उस जगह द्रव संचय हो...